सितम्बर 22, 2024 7:49 अपराह्न

printer

भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम लखपति दीदी अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत बैतूल जिले में हुई

भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम लखपति दीदी अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत बैतूल जिले में हो चुकी है। जिले में ग्रामीण आजीविका मिशन  के अंतर्गत गठित स्व-सहायता समूहों की 5000 दीदियों को इस वित्तीय वर्ष में लखपति बनाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अक्षत जैन ने बताया कि प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखंड से स्व-सहायता समूहों की 500 महिला सदस्यों का चयन किया गया है, इस तरह कुल मिलाकर जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्र से 5000 दीदियों का चयन किया जा चुका है। इन दीदियों को कम लागत में अधिक मुनाफा वाली तीन प्रमुख गतिविधियों मुर्गी पालन, बकरी पालन और मल्टी लेयर सब्जी उत्पादन- के संबंध में प्रशिक्षित कर उनका क्रियान्वयन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दीदियों को प्रोत्साहित करने के लिए निवेश राशि की लगभग 75 प्रतिशत राशि समूह के माध्यम से दीदियों को ऋण के रूप में उपलब्ध करा दी जाएगी। नवंबर माह से गतिविधियां सुचारू ढंग से शुरू कर दी जाएगी, एवं इनसे होने वाली आय से जल्द ही ये दीदियां  “लखपति दीदी“ के रूप में स्वयं को स्थापित कर सकेंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला