अगस्त 11, 2026 8:27 पूर्वाह्न

printer

नाइजीरिया के लागोस में राष्ट्रमण्डल अंडर – 23 तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत ने 17 पदक जीते

नाइजीरिया के लागोस में राष्ट्रमण्डल अंडर – 23 तलवारबाजी चैंपियनशिप के पहले दिन भारत ने प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, चार रजत, और नौ कांस्य पदक सहित 17 पदक जीते। रविवार को शुरू हुई प्रतियोगिता 14 अगस्त तक चलेगी।

पुरुषों की सेबर स्पर्धा में निखिल वाघ ने स्वर्ण और लक्ष्य बडसेर ने रजत पदक हासिल किया। अश्विनी आर्य और लैशराम मोराम्बा ने कांस्य पदक जीते। पुरुषों की फ़ॉइल स्पर्धा में तेजस पाटिल ने रजत और हेमाश सनासम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुषों की एपी स्पर्धा में लोकेश वेमानी ने रजत और शौर्य अश्विनी तथा गॉडविन एंकबेस ने कांस्य पदक हासिल किया।

महिला वर्ग में, जॉयस अशिता ने फ़ॉइल स्पर्धा में स्वर्ण और कनाग-लक्ष्मी ने रजत पदक प्राप्त किया।

प्राची लोहान ने एपी स्पर्धा का स्वर्ण और निवेध्या नायर तथा अनुप्रिया ने कांस्य पदक हासिल किए। सेबर स्पर्धा में जेफरलिन ने स्वर्ण और आखरी शर्मा ने रजत तथा श्रेया गुप्ता ने कांस्य पदक जीता।