अगस्त 11, 2026 7:46 पूर्वाह्न

printer

तुर्किये की संसद ने कुर्द उग्रवादियों को सशर्त माफ़ी देने वाले कानून को स्वीकृति दी

तुर्किये की संसद ने हज़ारों कुर्द उग्रवादियों को सशर्त माफ़ी देने वाले कानून को स्वीकृति दे दी है। इससे कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के साथ शांति पहल को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

इस कानून के अंतर्गत माफ़ी कुर्द उग्रवादियों के पूरी तरह से हथियार डालने पर ही मिलेगी। कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी ने पिछले वर्ष तुर्किये सरकार के ख़िलाफ़ दशकों से चल रहे अपने सशस्त्र अभियान को खत्म करने की घोषणा की थी। यह फ़ैसला जेल में बंद उसके नेता अब्दुल्ला ओकलान के आह्वान के बाद लिया गया।

इस निर्णय के बाद तुर्किये और इराक के बीच संबंध मज़बूत होने की संभावना है।