मई 23, 2026 3:50 अपराह्न

printer

बिहार सरकार अगले पांच वर्ष में एक लाख शिक्षकों की भर्ती करेगी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि राज्य में अगले पांच वर्ष में एक लाख शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे हर साल कम से कम बीस हजार शिक्षकों की भर्ती सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए अब शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधिसूचना हर साल जुलाई महीने में जारी की जाएगी।