अप्रैल 27, 2024 2:32 अपराह्न

printer

प्रदेश में अंतिम चरण के चुनाव के लिए 90 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए

लोकसभा चुनाव के चौथे और प्रदेश के लिए अंतिम चरण में आठ लोकसभा क्षेत्रों में 90 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के बाद वैध पाए गएजबकि कुल 11 नामांकन पत्र अस्वीकृत किये गये। नामांकन पत्र भर चुके सोमवार, 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए 13 मई को मतदान होगा। सभी चरणों में हुये मतदान की मतगणना चार जून को होगी।चौथे चरण में देवास और उज्जैन में नौ-नौमंदसौर और धार में आठ-आठरतलाम में 13, इंदौर में 23, खरगोन में छह और खण्डवा में 14 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के बाद विधिमान्य पाये गये।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला