प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। श्री मोदी ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और सेकंड लेडी उषा वेंस को उनके पुत्र के जन्म पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।
News On AIR | अगस्त 9, 2026 6:23 पूर्वाह्न
पीएम मोदी और अमरीकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच हुई फोन पर वार्ता, भारत-अमरीका सहयोग पर हुई अहम चर्चा