उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में कल देर रात हुई भारी बारिश से धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलागाड़ में बेली ब्रिज ध्वस्त हो गया है।
इसके कारण आदि कैलाश और कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग के साथ ही चीन सीमा को जोड़ने वाला सड़क संपर्क भी बाधित हो गया है।
मार्ग बंद होने से दारमा, चौदास और व्यास घाटी का संपर्क जिला मुख्यालय और धारचूला से कट गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। प्रशासन ने पुल को जल्द बहाल करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।