अगस्त 18, 2026 10:02 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल सरकार ने कार्यकाल के पहले 100 दिनों की उपलब्धियों पर रिपोर्ट जारी की

पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले सौ दिनों की उपलब्धियों पर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में उद्योग, निवेश, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में नए औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी परियोजनाओं में भी तेजी आई है।    

सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम-एमएसएमई को सहायता देने, शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा डिजिटल शासन को बढ़ावा देने की जानकारी दी है। रिपोर्ट में सीमा सुरक्षा मजबूत करने और सामाजिक पेंशन, आवास सहायता तथा किसानों और महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख है।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि कम समय में पश्चिम बंगाल के विकास की नई नींव रखी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज का आकलन जनता करेगी।