सितम्बर 1, 2026 10:17 अपराह्न

printer

नॉर्वे के नए सम्राट हाकोन अष्टम ने संसद के समक्ष ली वफादारी की शपथ

नॉर्वे के नए सम्राट हाकोन अष्टम ने आज ओस्लो में संसद के समक्ष वफादारी की शपथ ली है। यह शपथ ग्रहण उनके पिता सम्राट हेराल्ड पंचम के निधन के बाद हुआ है, जिन्होंने 35 वर्षों तक शासन किया। समारोह की पोशाक पहने राजा हाकोन ने नॉर्वे के 1814 के संविधान और कानूनों को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान उनकी 22 वर्षीय बेटी, क्राउन प्रिंसेस इनग्रिड एलेक्जेंड्रा भी उनके साथ मौजूद थीं।गौरतलब है कि राजा हेराल्ड का पिछले शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार इस महीने की 9 तारीख को ओस्लो में किया जाएगा, जिसमें दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।