नासा की नैंसी ग्रेस रोमन स्पेस टेलिस्कोप को अंतरिक्ष के कुछ सबसे बडे रहस्यों को सुलझाने के मिशन पर फ्लोरिडा से भेजा गया है।
दो दशमलव चार मीटर चौडे प्राथमिक दर्पण के साथ यह दूरदर्शी हबल की तुलना में सौ गुणा अधिक बडे आकाशीय क्षेत्र की छवि ले सकती है। इससे अंतरिक्ष यात्रियों को अभूतपूर्व स्तर पर ब्रह्मांड का सर्वेक्षण करने की सुविधा मिलेगी।
चार अरब तीस करोड डॉलर की यह वेधशाला इंफ्रारेड एस्ट्रोनोमी के लिए डिजाइन की गई है। इस पर कोरोनाग्राफ नामक विशेष उपकरण लगाया गया है जो सितारों की गहन चमक के भी फोटो ले सकता है। इससे सौरमंडल से बाहर की धुंधली वस्तुओं का भी सर्वेक्षण किया जा सकेगा।
अगले पांच वर्ष में इस दूरदर्शी से वैज्ञानिकों को अब तक अनदेखी आकाशगंगाओं की खोज करने में मदद मिलेगी। इससे डार्क एनर्जी की प्रकृति को समझने और ब्रह्मांड के विकास का पता लगाने में भी सहायता मिलेगी। इस दूरदर्शी का नाम नासा की पहली मुख्य अंतरिक्ष यात्री नैंसी ग्रेस रोमन के नाम पर रखा गया है।