अगस्त 18, 2026 9:39 अपराह्न

printer

दिल्ली नगर निगम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 को लेकर विशेष कार्यशाला आयोजित की

दिल्ली नगर निगम ने आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन और जन-जागरूकता को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को नए नियमों की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराना तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नागरिकों तक इन नियमों की जानकारी पहुंचाना था। दिल्ली नगर निगम की उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत ने कहा कि निगम द्वारा कचरे के स्रोत पर ही पृथक्करण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। श्रीमती पंत ने कहा कि यदि घरों, बाज़ारों और संस्थानों के स्तर पर कचरे को अलग-अलग किया जाए तो उसके संग्रहण और प्रसंस्करण को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ दिल्ली के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।