जून 22, 2024 8:10 अपराह्न

printer

दक्षिण-पश्चिम मानसून सरगुजा संभाग को छोड़कर प्रदेश के बाकी चार संभागों में पूरी तरह सक्रिय

 
 
दक्षिण-पश्चिम मानसून सरगुजा संभाग को छोड़कर छत्तीसगढ़ के बाकी चार संभागों में पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों में मानसून के अन्य जगहों पर भी सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की चेतावनी भी दी है।