त्रिपुरा पुलिस को मादक पदार्थों के ख़िलाफ़ लड़ाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लगभग 40 करोड़ रुपये मूल्य की 50 किलोग्राम याबा टैबलेट ज़ब्त की हैं। यह सामग्री पानीसागर पुलिस स्टेशन के तहत पुलिस के एक बड़े ऑपरेशन के दौरान की गई।
इस बरामदगी को इलाके में चल रहे मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए यह जानकारी दी और युवाओं तथा समाज को मादक पदार्थों के खतरे से बचाने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस इस सफलता से ‘नशा मुक्त त्रिपुरा’ बनाने का अभियान मज़बूत होता है।