कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य-डीआरसी की सरकार और एम-23 विद्रोही समूह ने शांति वार्ता के लिए एक योजना पर सहमति जताई है। इसमें भविष्य की बातचीत के लिए विभिन्न चरणों और समय-सीमा का उल्लेख किया गया है।
दोनों पक्षों ने एक वक्तव्य में कहा कि इस महीने की 17 से 21 तारीख तक स्विट्जरलैंड में आयोजित बैठकों के दौरान दोहा शांति प्रक्रिया की प्रगति और चुनौतियों की समीक्षा की गई। उन्होंने मौजूदा प्रतिबद्धताओं के कार्यान्वयन और दोहा प्रारूप समझौते के अंतर्गत वार्ताओं के अगले चरणों पर भी चर्चा की।
दोनों पक्षों ने प्रारूप के अंतर्गत दायित्वों और प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में प्रगति की निगरानी और चुनौतियों के समाधान के लिए एक तंत्र स्थापित करने पर भी सहमति व्यक्त की। उन्होंने युद्धविराम सत्यापन तंत्र को जारी रखने में हुई प्रगति का भी स्वागत किया।