नवम्बर 27, 2024 3:16 अपराह्न

printer

झारखंड में 28 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा

झारखंड में 28 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इनके साथ ही कुछ नवनिर्वाचित विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलायी जायेगी।

 

समारोह में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित होने वाले समारोह को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।