अक्टूबर 7, 2026 6:48 पूर्वाह्न

printer

जम्‍मू-कश्‍मीर: उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने कालाकोट और राजौरी सेक्टरों का दौरा किया

जम्‍मू-कश्‍मीर में उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने कालाकोट और राजौरी सेक्टरों का दौरा कर परिचालन तैयारियों और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सेना ने बताया कि सैनिकों ने उन्हें नियंत्रण रेखा और भीतरी इलाकों में सुरक्षा बनाए रखने के लिए अपनाई गई सतर्कता, प्रशिक्षण, तालमेल और नवीन प्रथाओं सहित प्रमुख परिचालन तैयारियों की जानकारी दी गई। सैनिकों से बातचीत के दौरान, सेना कमांडर ने उनके पेशेवर रवैये और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने दुश्‍मन के किसी भी दुस्साहस का मुकाबला करने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता पर बल दिया।