सितम्बर 9, 2024 8:23 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ : सक्ती जिले के द्वितीय अपर सत्र न्यायालय ने भुतहा गांव के सरपंच की हत्या के मामले में 6 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

छत्तीसगढ़ : सक्ती जिले के द्वितीय अपर सत्र न्यायालय ने भुतहा गांव के सरपंच की हत्या के मामले में 6 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह घटना दिसंबर दो हजार इक्कीस की है, जब आरोपियों ने बावन एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था, जिसकी शिकायत सरंपच द्वारा करने पर शासन ने आरोपियों पर कार्रवाई की थी। इससे नाराज आरोपियों ने सरपंच की हत्या कर दी थी।