सितम्बर 13, 2024 7:38 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वें शुरू कर दिया गया

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वें शुरू कर दिया गया है। इसके लिए बलौदाबाजार तहसील को चुना गया है। इस सर्वें के अंतर्गत पटवारी और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी खेतों में जाकर डिजिटल रूप से फसल का सर्वें करेंगे। इसके लिए एक ऐप विकसित किया गया है, जिसमें खेत की स्थिति, खसरा नंबर, मालिक का नाम और फसल आदि की जानकारी अपलोड की जाएगी। इसके साथ ही सिंचित और असिंचित फसल की जानकारी भी मिल सकेगी। यह डिजिटल क्रॉप सर्वें उन्हीं गांवों में किया जाएगा, जहां जियो-रिफ्रेसिंग का द्वितीय चरण का कार्य संपादित हो चुका है। इस सर्वें के लिए पटवारी और राजस्व निरीक्षक को प्रशिक्षण दिया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला