मार्च 18, 2025 10:10 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इन सचिवों ने आज विधानसभा का घेराव करने की भी कोशिश की। साथ ही कई स्थानों पर धरना दिया। राज्य के सभी जिला और ब्लॉकों मुख्यालयों में पंचायत सचिवों ने कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है।
यह मामला आज विधानसभा में भी गूंजा। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने यह मुद्दा उठाया। इस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस संबंध में गठित समिति ने अब तक अपनी रिपोर्ट जमा नहीं की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला