नवम्बर 14, 2024 5:31 अपराह्न

printer

गोवा में 15 नवंबर से आयोजित होने जा रहे एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के 9 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

गोवा में कल 15 नवंबर से आयोजित होने जा रहे एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के 9 खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। इसमें दंतेवाड़ा जिले के पांच खिलाड़ी भी शामिल हैं। इन पांचों खिलाड़ियों ने काठमांडू में आयोजित साउथ एशियन चैंपियनशिप में भाग लिया था, जिसमें चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण और एक खिलाड़ी ने रजत पदक जीता था। इन खिलाड़ियों का चयन थाई बॉक्सिंग इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में उनके बेहतरीन प्रदर्शन और थाई बॉक्सिंग इंडिया फेडरेशन के दिशा-निर्देशों के आधार पर किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला