गुयाना नौका दुर्घटना में अब तक 67 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कल गुयाना में 116 यात्रियों और चालक दल के 17 सदस्यों को ले जा रही एक बड़ी नौका समुद्र में डूब गई। कई लोग अब भी लापता हैं।
गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स ने मीडिया को बताया कि इस नौका की क्षमता तीन सौ से अधिक यात्रियों को ले जाने की थी। लोक निर्माण मंत्री जुआन एडगिल ने कहा कि कल स्थानीय समयानुसार रात 11 बजकर एक मिनट पर नौका के संकटग्रस्त होने की सूचना मिली। इसके बाद व्यापक बचाव अभियान चलाया गया। आपात टीमें अब भी लोगों की तलाश में लगी हैं।