नवम्बर 3, 2026 6:57 अपराह्न

printer

गुजरात: एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज ने अपने कारोबार के घंटों को बढ़ाकर प्रतिदिन 23 घंटे 30 मिनट किया

गुजरात के गिफ्ट सिटी में स्थित एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज ने अपने कारोबार के घंटों को बढ़ाकर प्रतिदिन 23 घंटे 30 मिनट कर दिया है। इससे अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और ट्रेडिंग में शामिल लोगों को एशियाई, यूरोपीय तथा अमेरिकी टाइम ज़ोन के बाज़ारों तक पहुंचने में आसानी होगी।
 
एक बयान में कहा गया है कि बाज़ार के यह नई व्‍यवस्‍था कल से लागू हो गई है। अब कारोबार तडके 3 बजकर 15 मिनट पर शुरू होता है और अगले दिन सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर बंद होता है। 
 
अब एनएसई आईएफएससी निफ्टी 50 इंडेक्स फ्यूचर्स का मॉर्निंग ट्रेडिंग सेशन अब सुबह साढे छह बजे के स्‍थान पर सुबह सवा पांच बजे से शुरू होता है। निवेशक और बडे कारोबारी गिफ्ट निफ्टी पर पैनी नज़र रखते हैं, क्योंकि यह बेंचमार्क निफ्टी इंडेक्स के शुरुआती रुझान का संकेत देता है।