सितम्बर 21, 2025 9:58 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एचएसएन कोड के मानचित्रण पर मार्गदर्शन पुस्तक का अनावरण किया

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्‍ली में नामकरण की सुसंगत प्रणाली – एचएसएन कोड के मानचित्रण पर मार्गदर्शन पुस्तक का अनावरण किया।

 

यह मार्गदर्शन पुस्‍तक सरकार के विभागों और 31 मंत्रालयों को 12 हजार से अधिक कोड का आवंटन प्रदान करती है। इस मार्गदर्शन पुस्‍तक का उद्देश्‍य विनिर्माण विकास, निवेश सम्‍वर्धन के लिए डेटा आधारित दृष्टिकोण के अंगीकरण को बढ़ावा देना है।

 

यह मार्गदर्शन पुस्‍तक एक लचीले और प्रतिस्‍पर्धी विनिर्माण पारिस्‍थि‍तिकी तंत्र निर्मित करने के आधार के रूप में भी कार्य करेगी। राष्‍ट्रीय राजधानी में मेक इन इंडिया के दस वर्ष और अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों पर आयोजित चर्चा को सम्‍बोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि यह मार्गदर्शन पुस्‍तक विकसित भारत की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्‍वपूर्ण मील के पत्‍थर का परिचायक है।

 

यह पुस्‍तक प्रासंगिक मंत्रालयों और विभागों को उत्पादों के मानचित्रण के माध्यम से कुशल नीति हस्तक्षेप और प्रभावी व्यापार वार्ता के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगी।