अगस्त 11, 2026 8:02 पूर्वाह्न

printer

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और फेलोशिप कोष जारी किया

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में कल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल – एनएसपी के माध्यम से पूरे देश के कृषि विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति और फेलोशिप जारी की। इसके अंतर्गत 6,000 से अधिक विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण – डीबीटी के माध्यम से 21 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की गई है।

इस पहल से, कृषि विद्यार्थियों को अब हर महीने डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति मिलेगी। इससे विद्यार्थियों को समय पर और बिना किसी परेशानी के आर्थिक मदद मिल सकेगी। श्री चौहान ने कहा कि छात्रवृत्ति आर्थिक सहायता के साथ कृषि शिक्षा को मज़बूत करने का प्रमुख साधन भी है। श्री चौहान ने भारतीय कृषि के भविष्य के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के उद्देश्य से कृषि शिक्षा, अनुसंधान और प्रायोगिक प्रशिक्षण को मज़बूत करने पर भी ज़ोर दिया।