जून 25, 2024 8:30 अपराह्न

printer

कल बुधवार को छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना

कल बुधवार को छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की भी चेतावनी दी है। राजधानी रायपुर में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और वर्षा होने की संभावना है। वर्षा की यह स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रह सकती है।