उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे आज देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में भारतीय वन सेवा के 2025-27 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करेंगे और संबोधित करेंगे।
उपराष्ट्रपति कल मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के प्रोफेशनल कोर्स के दूसरे चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
जिला प्रशासन ने भी यातायात, सुरक्षा, प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।