अगस्त 30, 2026 8:04 अपराह्न

printer

उत्तरी साइप्रस से तुर्किये जा रही यात्री नाव पलटी, सात लोगों की मौत

उत्तरी साइप्रस से तुर्किये जा रही एक यात्री नाव के भूमध्य सागर में पलटने से सात लोगों की मौत हो गई है। उत्तरी साइप्रस के प्रधानमंत्री उनाल उस्तेल ने बताया कि दो सौ 37 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 23 लोग अभी भी लापता हैं। बचाव अभियान जारी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि खराब मौसम के कारण नाव पलट गई।

गृह मंत्रालय ने बताया कि फिलो जेट नाम की यह नाव उत्तरी साइप्रस के किरिनिया से दक्षिणी तुर्किये के तासुचु जा रही थी। इसमें दो सौ 59 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे। साइप्रस के तट से कुछ ही दूरी पर नाव में पानी भरने के कारण वह पलट गई।