उत्तराखंड के पौड़ी जिले के मेहरागांव गांव में आज एक घर पर मलबा गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। बचाव दल ने तलाशी अभियान के बाद तीनों शव बरामद कर लिए। इसी बीच, चमोली जिले के पिपलकोटी में इसी महीने की 13 तारीख को हुई सुरंग दुर्घटना के बाद से लापता दो मजदूरों के शव भी आज बरामद कर लिए गए। इसके साथ ही तलाशी अभियान पूरा हो गया है। इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है, जबकि 12 अन्य घायल मजदूरों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
News On AIR | अगस्त 18, 2026 9:51 अपराह्न
उत्तराखंड के पौड़ी में मलबा गिरने से तीन लोगों की मौत