फ़रवरी 10, 2025 11:53 पूर्वाह्न

printer

इस वित्त वर्ष में पहली बार आईफोन के निर्यात में भारत ने एक लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

भारत ने इस वित्त वर्ष में पहली बार आईफोन के निर्यात में एक लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। एक अंग्रेजी दैनिक में छपे लेख को साझा करते हुए इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका श्रेय सरकार की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को दिया। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष तक कुल स्मार्टफोन निर्यात दो लाख 25 हजार करोड़ रुपये को पार कर जाने की उम्मीद है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला