दिसम्बर 17, 2024 9:08 पूर्वाह्न

printer

आज से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के लिए आज शाम हैदराबाद पहुंचेंगी। राष्ट्रपति आज शाम वायुसेना स्टेशन हकीमपेट जाएंगी। वह सड़क मार्ग से सिकंदराबाद में राष्ट्रपति निलयम पहुंचेंगी। राष्ट्रपति कार्यालय 21 दिसंबर तक निलयम से काम करेगा। हमारे संवाददाता ने बताया कि तेलंगाना सरकार ने राष्ट्रपति की यात्रा के लिए व्यापक व्यवस्था की है। राष्ट्रपति गुंटूर जिले में एम्स मंगलगिरी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और अकादमिक उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रपति स्वर्ण पदक भी प्रदान करेंगी।