जुलाई 17, 2024 7:56 अपराह्न

printer

आगजनी की घटना में शामिल पांच और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में बीते माह हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में शामिल पांच और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें भीम रेजीमेंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी भी शामिल हैं। इस मामले में अब तक एक सौ अड़सठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।  
गौरतलब है कि बीते दस जून को बलौदाबाजार जिला कलेक्टोरेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए प्रदर्शनकारियों द्वारा आग लगा दी गई थी।