अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कनाडा से आयात होने वाले 20 अरब डॉलर मूल्य के सामान पर प्रस्तावित 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है।
यह घोषणा दोनों देशों के बीच अंतिम समय में हुए समझौते के बाद की गई। यह समझौता टैरिफ लागू होने से दो घंटे से भी कम समय में हुआ।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि टैरिफ लागू करने का फैसला इस शुक्रवार तक टाल दिया गया है।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री कार्नी ने कहा कि पिछले कई सप्ताह से कनाडा ने अमरीका के साथ व्यापार से जुड़े लंबित मुद्दों को सुलझाने, स्थिति में अधिक स्पष्टता लाने और कनाडा के लोगों के लिए ठोस लाभ सुनिश्चित करने के लिए गहन बातचीत की है।