अमरीका और ईरान द्वारा सप्ताहांत में सैन्य हमले रोकने के बाद आज वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 6% की गिरावट देखी गई। दिन के कारोबार में ब्रेंट क्रूड 6 दशमलव एक प्रतिशत गिरकर 90 अमरीकी डॉलर और 87 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। ताजा जानकारी के अनुसार वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 5 दशमलव 8 प्रतिशत गिरकर 84 अमरीकी डॉलर और 14 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
ईरान ने संकेत दिया है कि अगर अमरीका सैन्य अभियान रोक देता है तो वह आगे और हमले नहीं करेगा। इसके बाद कीमतों में यह गिरावट आई है।