नवम्बर 11, 2024 11:16 पूर्वाह्न

printer

अनाहत सिंह ने सिडनी में स्क्वैश के एन.एस.डब्ल्यू. ओपन 2024 में महिला सिंगल्स में जीती चैंपियनशिप

भारत की अनाहत सिंह ने कल सिडनी में स्क्वैश के एन.एस.डब्ल्यू. ओपन 2024 टूर्नामेंट में महिला सिंगल स्पर्धा में जीत हासिल की । उन्‍होंने वर्ष-2024 में अपना सातवां पी.एस.ए चैलेंजर खिताब जीता है। 16 वर्षीय अनाहत ने फाइनल में हांगकांग की 15 वर्षीय हेलेन टैंग को 3-1 से हराया।

   

अनाहत ने सेमीफाइनल में जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त अकारी मिडोरिकावा पर 3-1 से जीत हासिल की।

   

अनाहत ने 2023 एशियाई खेलों में महिला वर्ग और मिक्‍स्‍ड डबल्‍स स्पर्धाओं में कांस्य पदक भी अपने नाम किया था।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला