जुलाई 13, 2024 7:54 अपराह्न

printer

अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

मानसून द्रोणिका और चक्रवाती घेरे के असर से कल रविवार को छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने, अंधड़ चलने और भारी वर्षा होने की चेतावनी भी दी है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से राज्य का उत्तरी और दक्षिणी इलाका रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के तेरह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
इस बीच, राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई अन्य इलाकों में आज दिनभर रूक-रूककर बारिश होती रही।