जुलाई 25, 2026 11:52 पूर्वाह्न

printer

अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने अपने मुख्य अभियोजक करीम खान को पद से हटाया

अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने अपने मुख्य अभियोजक करीम खान को पद से हटा दिया है। सदस्य देशों ने कदाचार के आरोपों के चलते उन्हें पद से हटाने के लिए भारी बहुमत से मतदान किया था।

ब्रिटिश वकील करीम खान पर लगभग दो वर्षों से एक महिला सहयोगी के साथ यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगे थे। खान ने इन आरोपों से इनकार किया है।

प्रक्रिया की आलोचना करते हुए उसने कहा है कि उसे अपना बचाव करने का उचित मौका नहीं दिया गया। अब न्यायालय का नेतृत्व करने के लिए एक नए अभियोजक का चुनाव किया जाएगा।