मई 23, 2026 10:09 अपराह्न

printer

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने कहा, मणिपुर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां इंडियनऑयल, बी.पी.सी.एल. और एच.पी.सी.एल. ने लोगों को आश्वस्त किया है कि मणिपुर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता पर्याप्त और निर्बाध बनी हुई है और राज्य में समग्र आपूर्ति स्थिर है।

कंपनियों ने बताया कि टर्मिनलों, प्राथमिक थोक भंडारण डिपो, एलपीजी बॉटलिंग संयंत्रों, खुदरा दुकानों और एलपीजी वितरकों सहित संपूर्ण ईंधन आपूर्ति श्रृंखला बिना किसी रुकावट के संचालित हो रही है।

राज्य के प्रत्येक जिले में पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के लिए दैनिक वितरण निर्धारित समय पर हो रहा है। कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपनी सामान्य खरीदारी जारी रखने और घबराहट में खरीदारी या जमाखोरी से बचने की अपील की है।