सितम्बर 29, 2024 3:29 अपराह्न

printer

केंद्र सरकार का एक दल ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

देशभर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी के तहत सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए केन्द्र सरकार का एक दल राजधानी देहरादून पहुंचा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसपी जोशी ने बताया कि आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की तरफ से देशभर में 30 शहर का चयन स्वच्छता ही सेवा अभियान की कवरेज के लिए किया गया है। इसी के तहत दल ने देहरादून की स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि देहरादून निगम की ओर से स्वच्छता ही सेवा के पहले चरण में जो लक्ष्य तय किए गए थे, उन पर पूरा ध्यान केंद्रित कर उन्हें पूरा किया जा रहा है। दूसरे चरण के लिए भी ब्लैक स्पॉट को इंटेंसिटी के आधार पर चिन्हित कर दिया गया है, जिसमें 9 न्यूनतम, 12 मध्यम और 13 अधिकतम इंटेंसिटी के आधार पर विभाजित कर दिया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला