अगस्त 21, 2025 2:28 अपराह्न

printer

विपक्षी इंडिया गठबंधन के उपराष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार और सर्वोच्‍च न्‍यायालय के पूर्व न्‍यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया; कल नामांकन पत्रों की जाँच होगी

इंडिया गठबंधन के उपराष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार सर्वोच्‍च न्‍यायालय के पूर्व न्‍यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी ने आज संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार गुट के नेता शरद पवार, समाजवादी पार्टी नेता रामगोपाल यादव, डीएमके नेता तिरूचि शिवा और तृणमूल कांग्रेस नेता शताब्‍दी रॉय सहित कई अन्‍य नेता उपस्थित थे। नामांकन दाखिल करने से पहले बी सुदर्शन रेड्डी ने संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्‍थल पर राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को पुष्‍पां‍जिल अर्पित की। इस स्‍थल पर देश के प्रमुख नेताओं और स्‍वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं हैं।

   

उपराष्‍ट्रपति पद के लिए पर्चों की जांच कल की जाएगी। 25 अगस्‍त तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। चुनाव 9 सितंबर को होगा। पिछले महीने श्री जगदीप धनखड़ के स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से त्‍यागपत्र देने के बाद चुनाव आवश्‍यक हो गया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला