July 14, 2026 6:29 PM | indian post

printer

इंडिया पोस्ट का कारोबार पहली तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़ा

 

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए डाक विभाग की तिमाही कारोबारी समीक्षा बैठक की।

    संवाददाताओं से बातचीत में श्री सिंधिया ने कहा कि इस तिमाही में इंडिया पोस्ट ने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में विभाग का कुल कारोबार 22.2 प्रतिशत बढ़कर 3,280 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,008 करोड़ रुपये हो गया है।

    उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में भी इंडिया पोस्ट की आय में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी और यह 13,218 करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 15,500 करोड़ रुपये हो गई। श्री सिंधिया ने कहा कि इंडिया पोस्ट ने इस वर्ष भी महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब इंडिया पोस्ट लगातार दो अंकों की वृद्धि दर्ज कर रहा है। इससे पहले इसकी वार्षिक वृद्धि दर आमतौर पर एक से ढाई प्रतिशत के बीच रहती थी।

    बैठक में डाक पार्सल सेवाओं के आधुनिकीकरण और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। श्री सिंधिया ने कहा कि नागरिकों से जुड़ी डाक सेवाओं में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पार्सल वितरण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए फ्लिपकार्ट और शिपरॉकेट जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स मंचों के साथ साझेदारी का ढांचा भी तैयार किया गया है।   

سب سے زیادہ پڑھا گیا۔
سب دیکھیں arrow-right

کوئی پوسٹ نہیں ملی۔