ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा दूसरे पांच वर्षीय कार्यकाल के लिए फिर से निर्वाचित हो गए हैं। राष्ट्रपति हिचिलेमा ने 51 प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त कर चुनाव में सीधे जीत हासिल की।
चुनाव आयोग के अनुसार, हिचिलेमा को 29 लाख 65 हजार 326 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी, विपक्षी नेता ब्रायन मुंडुबिले को 18 लाख 56 हजार 217 वोट मिले।
शुक्रवार को मतगणना रोक दी गई थी और कड़ी सुरक्षा के बीच कई घंटों बाद फिर से शुरू हुई थी। चुनाव आयोग ने कुछ मतदान केंद्रों के अधिकारियों पर हमले और मतपत्रों की चोरी की खबर दी थी।