नवम्बर 5, 2026 2:44 अपराह्न

printer

तन्वी पात्री ने युवा ओलंपिक खेलों में महिला बैडमिंटन फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा

युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्‍वी पात्री ने सेनेगल के डकार में युवा ओलंपिक खेलों में महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय बन गई हैं। तन्‍वी ने सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले में जापान की यूजोनो वातानावे को हराया। आज फाइनल में तन्‍वी का मुकाबला चीन की यी जिन झांग से होगा।

तन्‍वी ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भी इतिहास रचा था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। इससे पहले लक्ष्‍य सेन, एच.एस. प्रणॉय और आदित्‍य जोशी ही युवा ओलंपिक बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे।

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला