यमन के हूती ग्रुप ने अदन की खाड़ी में सऊदी के एक तेल टैंकर को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाने का दावा किया है। हूती से सैन्य प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर बताया कि यह हमला सऊदी अरब की नाकेबंदी के विरोध में किया गया। हूती बलों का कहना है कि ये दक्षिणी और उत्तरी लाल सागर से सऊदी के तेल टैंकरों को तब तक नहीं जाने देंगे जब तक यमन के हूती नियंत्रित इलाकों से नाकेबंदी नहीं हटा ली जाती।
News On AIR | अगस्त 6, 2026 1:38 अपराह्न
यमन के हूती ग्रुप का दावा सऊदी के एक तेल टैंकर को अदन की खाड़ी में बनाया निशाना