यमन में, ईरान समर्थित सशस्त्र गुट हूती ने सउदी अरब के जजान में अरामको तेल शोधन कारखाने पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है।
हूती के प्रवक्ता याह्या सारी ने कहा है कि गुट ने हज और सादा प्रांत के ऊपर यमन के आकाशीय क्षेत्र में सउदी ड्रोन के कथित उल्लंघन करने पर तेल शोधन कारखाने को निशाना बनाया है।
इससे पहले दिन में सउदी अरब के ऊर्जा मंत्री ने कहा था कि अरामको तेल शोधन कारखाने में आग पर काबू पा लिया गया है और हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मंत्रालय ने आग लगने का ब्यौरा नहीं दिया है। हूती गुट लाल सागर में सउदी अरब और नौवहन पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है।