सितम्बर 29, 2026 9:52 अपराह्न

printer

सेवा उत्पादन सूचकांक के अंतर्गत 17 उप-क्षेत्रों में सालाना आधार पर वृद्धि दर्ज

सेवा उत्पादन सूचकांक (आई.एस.पी) के अंतर्गत 19 में से 17 उप-क्षेत्रों में जुलाई 2026 में सालाना आधार पर वृद्धि दर्ज की गई। इनमें 10 उप-क्षेत्रों की वृद्धि दर दोहरे अंक में रही।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी उप-क्षेत्रीय प्रारंभिक आई.एस.पी आंकड़ों के अनुसार, प्रशासनिक और सहायता सेवाओं में सबसे अधिक 20.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इसके बाद खुदरा व्यापार में 18.5 प्रतिशत, रियल एस्टेट में 14.4 प्रतिशत, आवास और खाद्य सेवाओं में 12.6 प्रतिशत तथा बैंकिंग में 12.3 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई।