अगस्त 16, 2026 8:47 पूर्वाह्न

printer

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने ई-स्पोर्ट्स विश्‍व कप शतरंज का खिताब बरकरार रखा

शतरंज में विश्व नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने लगातार दूसरी बार ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। फ्रांस के पेरिस में खेले गए फाइनल में कार्लसन ने बेलारूस के ग्रैंडमास्टर डेनिस लाजाविक को 2-0 से हराया।

टीम लिक्विड का प्रतिनिधित्व कर रहे 35 वर्षीय नॉर्वे के कार्लसन पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहे। वहीं, अमरीका के ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा ने कांस्य पदक मुकाबले में अलीरेजा फिरोज़जा को 4-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। यह मुकाबला तकनीकी समस्याओं और इंटरनेट कनेक्शन बाधित होने के कारण कई बार प्रभावित हुआ।

चैंपियनशिप में तीन सेटों का प्रारूप अपनाया गया था। पहले दो सेट में चार-चार गेम खेले गए, जबकि जरूरत पड़ने पर टाई-ब्रेकर के लिए अंतिम दो गेम का सेट रखा गया।