अप्रैल 19, 2026 1:36 अपराह्न

printer

विश्व यकृत दिवस: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री JP नड्डा ने नागरिकों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नागरिकों से अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेने और स्वस्थ यकृत तथा स्वस्थ भविष्य के लिए प्रतिदिन बेहतर विकल्प चुनने का आह्वान किया। विश्व यकृत दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री नड्डा ने कहा कि स्वस्थ यकृत स्वस्थ जीवन की कुंजी है।

उन्होंने नागरिकों को मानव शरीर को स्वस्थ और सुचारू रूप से कार्य करने में यकृत यानी लीवर की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लीवर को स्‍वस्‍थ रखने में पौष्टिक भोजन, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और शारीरिक रूप से सक्रिय रहने जैसी सरल आदतों का विशेष महत्‍व है।