जून 30, 2026 12:00 अपराह्न

printer

विश्व नेताओं ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की

कई विश्व नेताओं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने अफगानिस्तान के पक्तिया, पक्तिका और कुनार प्रांतों में पाकिस्तानी सैन्य हवाई हमलों की निंदा की है। इसमे महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिक मारे गए और घायल हुए। तालिबान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने कहा था कि 28 जून की रात को किए गए हवाई हमलों में 36 नागरिक मारे गए और 163 अन्य घायल हो गए, साथ ही तीन आवासीय मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए। इसके बाद अंतरराष्‍ट्रीय जगत द्वारा इसकी निंदा की गई थी। 
 
हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शत्रुता को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया और सभी पक्षों से नागरिकों की सुरक्षा करने का आग्रह किया।
 
यूरोपीय संघ ने भी तत्काल तनाव कम करने और संयम बरतने का आह्वान किया। उसने नागरिकों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के सम्मान को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि इसका हर समय पालन किया जाना चाहिए।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला