जुलाई 26, 2026 4:17 अपराह्न

printer

विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप: प्रधानमंत्री मोदी ने अनाहत सिंह को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर अनाहत सिंह को बधाई दी। वह विश्व जूनियर चैंपियनशिप खिताब जीतने वाली पहली भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी भी बन गईं। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे युवाओं के बीच स्क्वैश की लोकप्रियता और बढ़ेगी।