विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कांगो गणराज्य में इबोला का प्रकोप खतरनाक रूप से बढ़ रहा है और यह देश के इतिहास में सबसे बड़ा इबोला प्रकोप बन गया है। इससे पड़ोसी देशों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 30 जुलाई तक इबोला के 3 हजार 605 पुष्ट मामले और 1587 मौतें दर्ज की गई हैं तथा मृत्यु दर 44 प्रतिशत है। महामारी विज्ञान के 30वें सप्ताह में 567 नए मामले हुए हैं और 296 मौतें हुईं, जो अब तक का सबसे बड़ा साप्ताहिक आंकड़ा है।